{"_id":"630fa0522965793a9709650a","slug":"elderly-dies-after-being-hit-by-train-kushinagar-news-gkp448935055","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
दुदही। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की रात करीब 11 बजे ट्रेन से उतरते समय ट्रेन की चपेट में आ जाने से बुजुर्ग की मौत हो गई।
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही बाजार निवासी छोटेलाल जायसवाल (75) मंगलवार की सुबह इलाज कराने गोरखपुर गए थे। रात करीब 11 बजे वह ट्रेन से घर लौट रहे थे। नींद लगने के कारण वह ट्रेन में सो गए। लोगों ने बताया कि ट्रेन जैसे ही दुदही रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ी तो उनकी नींद खुल गई और वे चलती ट्रेन से जल्दबाजी में उतरने लगे।
इसी दौरान उनका पैर फिसल गया, जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल होने के चलते घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर पहुंचे पडरौना जीआरपी के एसआई अवधेश तिवारी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।