फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dispute during anti-enccroachment drive; sanitation workers' union and traders' association at odds

Kushinagar News: अतिक्रमण हटाने के दौरान विवाद, सफाईकर्मी संघ और व्यापार मंडल आमने-सामने

Fri, 16 Oct 2026 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Dispute during anti-enccroachment drive; sanitation workers' union and traders' association at odds
तमकुहीराज। अतिक्रमण हटाने के दौरान एक दुकानदार और नगर पंचायत के सफाईकर्मी के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। बुधवार को हुई कहासुनी के बाद बृहस्पतिवार को सफाईकर्मी संघ और व्यापार मंडल आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए तमकुहीराज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को नगर पंचायत की ओर से त्योहारों को देखते हुए अतिक्रमण हटाया जा रहा था। इसी दौरान कस्बे में एक दुकान के पास सफाईकर्मी और दुकानदार के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर मौके पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को घटना से नाराज नगर पंचायत के सफाईकर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। आरोपी दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर वे तमकुहीराज थाने पहुंच गए। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर उन्हें शांत कराया। इसकी जानकारी मिलने पर व्यापार मंडल के सदस्य भी थाने पहुंच गए। उन्होंने सफाईकर्मी पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद दोनों पक्षों के बीच तनाव का कारण बन गया। इस संबंध में तमकुहीराज थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed