{"_id":"6ad13351c891c00545030927","slug":"automobile-market-shines-during-navratri-business-worth-40-crore-expected-by-diwali-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-170240-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नवरात्र में चमका ऑटोमोबाइल बाजार, दिवाली तक 40 करोड़ के कारोबार की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नवरात्र में चमका ऑटोमोबाइल बाजार, दिवाली तक 40 करोड़ के कारोबार की उम्मीद
विज्ञापन
पडरौना। दिवाली से पहले ही ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक बढ़ गई है। त्योहार पर नया वाहन खरीदने की परंपरा और कंपनियों की ओर से मिल रहे लुभावने ऑफर की वजह से बाजार में रौनक दिख रही है। इससे कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं। जिले में ऑटोमोबाइल बाजार में करीब 40 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद जताई जा रही है।
जनपद के ऑटोमोबाइल बाजार में ग्राहकों की बढ़ी आवाजाही से कारोबारियों को बेहतर कारोबार उम्मीद जगी है। दशहरे के साथ शुरू हुई खरीदारी की तेजी दिवाली और छठ पूजा तक बने रहने के आसार हैं। कई ग्राहक पहले से ही वाहनों की बुकिंग करा रहे हैं जबकि कुछ लोग त्योहार के शुभ मुहूर्त में डिलीवरी लेने की तैयारी में हैं। शहर की प्रमुख ऑटोमोबाइल एजेंसियों में ग्राहकों की पसंद, बुकिंग और डिलीवरी को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। ऑटोमोबाइल कारोबारियों के मुताबिक, शारदीय नवरात्र के पहले दिन से ही हर दिन दो से तीन चार पहिया वाहनों की बिक्री हो रही है। नवरात्र में ही 175 चार पहिया वाहनों की बुकिंग हो गई है।
वहीं बाइक एजेंसियों की अनुसार अब तक करीब 400 बाइकों की बिक्री हो चुकी है जबकि 700 से अधिक बाइक लेने के लिए लोग बुक करा चुके हैं। इस तरह देखा जाए तो दशहरा के दौरान 2500 से अधिक बाइक के बिक्री होने का अनुमान है।