फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Even on the fifth day, there is no news of Amit, every phone call brings hope to the family

Kushinagar News: पांचवें दिन भी अमित की खबर नहीं, हर फोन कॉल से परिजन को उम्मीद

Fri, 16 Oct 2026 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Even on the fifth day, there is no news of Amit, every phone call brings hope to the family
ओमान के सोहर पोर्ट पर दुबई के टैंकर पर हुए ड्रोन हमले के बाद से लापता है हाटा का अमित सिंह
विज्ञापन


घटना के वीडियो को बार-बार देख रहे परिजन, मर्चेंट नेवी में अनुभवी मामा कंपनी से संपर्क कर सर्च ऑपरेशन की ले रहे जानकारी
हाटा। पांच दिन बीतने के बाद भी ओमान के सोहर पोर्ट पर दुबई के टैंकर पर हुए ड्रोन हमले के बाद लापता हाटा के अमित सिंह की कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। समय बीतने के साथ परिवार की बेचैनी बढ़ती जा रही है। हर फोन कॉल पर परिजनों की निगाहें टिक जाती हैं कि शायद दूसरी ओर से अमित की सलामती की खबर मिल जाए। इंतजार के बीच परिवार का सब्र भी जवाब देने लगा है।
नगर पालिका परिषद हाटा के गोपालपुर वार्ड निवासी अमित के मामा रविंद्र सिंह मर्चेंट नेवी में करीब 20 वर्षों से कार्यरत हैं। वह पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। वह संबंधित कंपनी के संपर्क में रहकर सर्च ऑपरेशन की पल-पल की जानकारी जुटा रहे हैं। घटना के दौरान टैंकर पर मौजूद रहे और सुरक्षित बचे अमित के साथियों से भी बातचीत कर रहे हैं ताकि उनके भांजे के बारे में कोई सुराग मिल सके।
विज्ञापन

परिजन के मुताबिक घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में सुरक्षित बचे कुछ साथी अमित के वहीं फंसे होने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। इसी उम्मीद के सहारे परिवार के लोग वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। हर बार उनकी निगाहें ऐसी जानकारी तलाशती हैं, जिससे अमित की स्थिति का पता चल सके। हालांकि अभी तक उनकी सुरक्षित स्थिति को लेकर कोई पुख्ता सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखबार से मोबाइल तक, हर सूचना में तलाश रहे अमित
अमित के दादा रामरेखा सिंह की दिनचर्या भी अब उनकी खबर तलाशने में बीत रही है। वह अखबारों में छपी खबरों को बार-बार पढ़ते हैं और मोबाइल पर आने वाली सूचनाओं को भी ध्यान से देखते हैं। परिवार के अन्य सदस्य भी फोन आने पर तुरंत सक्रिय हो जाते हैं। मां पूनम देवी, पिता देव प्रकाश सिंह और बहन मनीषा की निगाहें भी अमित की वापसी की उम्मीद पर टिकी हैं। करीब नौ महीने पहले मर्चेंट नेवी में नौकरी शुरू करने वाले अमित एक सप्ताह बाद घर आने वाले थे। परिवार उनके लौटने की प्रतीक्षा कर रहा था, लेकिन ड्रोन हमले की घटना ने खुशियों की जगह चिंता और अनिश्चितता ला दी। अब परिवार की एक ही प्रार्थना है कि अमित सुरक्षित हों और जल्द उनकी कोई खबर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed