फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Following a cyber fraud incident involving a doctor, the police have stepped up their search for the fraudsters.

Kushinagar News: डॉक्टर से साइबर ठगी के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने ठगों की तलाश तेज की

Fri, 16 Oct 2026 01:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Following a cyber fraud incident involving a doctor, the police have stepped up their search for the fraudsters.
रामकोला थाना के रहने वाले दो जालसाज चल रहे फरार
विज्ञापन


हाटा के डॉक्टर से हुई ठगी के बाद सक्रिय हुई पुलिस
पडरौना। हाटा कोतवाली क्षेत्र के बतरौली गांव निवासी डॉ. शिवदत्त सिंह को डिजिटल अरेस्ट कर 35.75 लाख की ठगी की घटना के बाद पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है। घटना के तार को स्थानीय स्तर से जोड़कर पुलिस जांच में जुटी हुई है। वहीं रामकोला थाना क्षेत्र के रहने वाले दो वांछित जालसाजों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
हाटा के डॉक्टर के साथ हुई ठगी के मामले में पुलिस स्थानीय स्तर उन बैंक खातों के लेन-देन से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। डॉक्टर ने 25 सितंबर को मेरठ के गंगानगर स्थित बैंक के खाते में 25.75 लाख रुपये और 30 सितंबर को लखनऊ के राजाजीपुरम स्थित बैंक खाते में 10 लाख रुपये जमा किए थे। हालांकि मामले में पुलिस अब तक सिर्फ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई ही की है।
विज्ञापन

वहीं, रामकोला थाना क्षेत्र के साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े श्याम कुमार केडिया और विश्वजीत सिंह अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं लेकिन साइबर क्राइम सेल की टीम लगातार इनके संभावित ठिकानों पर धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है। पुलिस की जांच में श्याम कुमार केडिया को कथित तौर पर साइबर ठगी गिरोह का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। जांच के अनुसार, गिरोह के सदस्य उसके बताए गए इशारे पर काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि पुलिस गिरोह के दो सदस्यों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। अब श्याम कुमार केडिया और कुस्महा के सूरज पट्टी निवासी विश्वजीत सिंह की तलाश में जुटी हुई है। इनके खिलाफ नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर देशभर में करीब 122 शिकायतें दर्ज हैं और शिकायतों में करीब 34.75 करोड़ रुपये की ठगी की बात सामने आ चुकी है। पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और ठगी की रकम के लेने-देने की भी पड़ताल कर रही है।

वर्जन
रामकोला थाना क्षेत्र के फरार चल रहे साइबर जालसाजों को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार पुलिस दबिश दे रही है। इनके बारे में पुलिस को कुछ सटीक सुराग मिला है। शीघ्र ही पुलिस पकड़ने में सफलता हासिल कर लेगी।
सिद्धार्थ वर्मा, एएसपी कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed