{"_id":"6a5944afec617694310560a6","slug":"elderly-cyclist-dies-in-accident-driver-flees-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-163844-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत, वाहन चालक भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत, वाहन चालक भागा
Fri, 17 Jul 2026 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
हाटा। हाटा-देवरिया मार्ग पर बृहस्पतिवार दोपहर हुए सड़क हादसे में साइकिल से घर लौट रहे बुजुर्ग की जान चली गई। क्रिस्तूराजा स्कूल के सामने अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक वाहन समेत भाग निकला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हाटा कोतवाली क्षेत्र के मोतपाकड़ कबिलेसहा गांव निवासी 60 वर्षीय दुःखी सिंह बृहस्पतिवार को घरेलू सामान की खरीदारी के लिए साइकिल से हाटा आए थे। दोपहर बाद बाजार से वापस अपने गांव लौटते समय जैसे ही वह हाटा-देवरिया रोड पर क्रिस्तूराजा स्कूल के समीप पीछे से आए वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी और भाग निकला। आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने घायल बुजुर्ग को सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संवाद