{"_id":"671198cf26e0c8be2d07b844","slug":"eight-suspended-including-padrauna-inspector-and-kaptanganj-so-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-124935-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पडरौना इंस्पेक्टर और कप्तानगंज एसओ समेत आठ सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पडरौना इंस्पेक्टर और कप्तानगंज एसओ समेत आठ सस्पेंड
Fri, 18 Oct 2024 04:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 18 Oct 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। त्योहार के दौरान लापरवाही बरतने वाले आठ पुलिसकर्मियों को एसपी संतोष मिश्रा ने बुधवार की रात सस्पेंड कर दिया। पडरौना के छावनी मुहल्ले में दुर्गा प्रतिमा पर पथराव व युवकों की पिटाई के मामले में पडरौना इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह के अलावा सुभाष चौक पुलिस चौकी के इंचार्ज व दो कांस्टेबल सस्पेंड किए गए हैं। वहीं, कप्तानगंज में जुआ के धंधेबाजाें को संरक्षण देने और प्रतिमा विसर्जन के दौरान लापरवाही बरतने वाले एसओ राजकुमार बरवार, चौकी इंचार्ज और एक कांस्टेबल को भी एसपी ने देर रात निलंबित कर दिया। इसके अलावा विशुनपुरा थाने में हिरासत में लिए गए फार्मासिस्ट की सेविंग कराने वाले हेड कांस्टेबल पर भी विभागीय कार्रवाई की गाज गिरी है।
पडरौना के छावनी मुहल्ले में दुर्गा प्रतिमा पर पथराव और युवकों की पिटाई के बाद माहौल बिगड़ गया था। तभी से कोतवाली पडरौना के इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह अफसरों की रडार पर आ गए थे। बुधवार की रात एसपी संतोष मिश्रा ने इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह, सुभाष चौक के चौकी इंचार्ज संदीप यादव, बीट सिपाही अमरजीत यादव व अभिजीत यादव को निलंबित कर दिया। वहीं, कप्तानगंज में जुए के धंधे को लेकर पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई के मामले में एसओ राजकुमार बरवार की भूमिका भी संदिग्ध मिली थी। अभी एसपी अपने स्तर से इस मामले की जांच करा रहे थे कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। इसमें भी एसओ की लापरवाही सामने आई थी। विसर्जन स्थल पर गोताखोर की व्यवस्था नहीं करने और कानून व्यवस्था का पालन कराने में लापरवाही बरते जाने के मामले में एसओ राजकुमार बरवार के अलावा चौकी इंचार्ज दीपक सिंह, बीट सिपाही यशवंत सिंह को भी निलंबित किया गया है। वहीं, विशुनपुरा थाने में हिरासत में लिए गए फार्मासिस्ट अशोक यादव की सेविंग कराने के मामले में हेड कांस्टेबल रविंद्रनाथ को भी एसपी ने निलंबित कर दिया।