फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Eight candidates are set to be elected unopposed

आठ प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय

Fri, 05 Feb 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Fri, 05 Feb 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
पडरौना।जिले में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए शुक्रवार को 14 ब्लॉकों में 23
विज्ञापन
उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसमें से आठ ब्लॉकों में प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। इनमें सात सपा द्वारा घोषित प्रत्याशी हैं।

पांच ब्लॉकों में दो-दो प्रत्याशियों ने पर्चे जमा किए। केवल विशुनपुरा ब्लॉक में चार उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके लिए सात फरवरी को मतदान होगा।

प्रमुख पद के लिए पडरौना ब्लॉक में दो प्रत्याशियों प्रदीप सोनकर और हीरा ने दो-दो सेटों के साथ नामांकन किया। इसी तरह नेबुआ नौरंगिया, खड्डा, कप्तानगंज और सेवरही ब्लॉक में भी दो-दो प्रत्याशियों ने अपने पर्चे दाखिल किए।यहां रोचक मुकाबला होने की संभावना जताई जा रही है।

जबकि रामकोला से गुड़िया, तमकुही से वशिष्ठ राय, हाटा से दुर्गावती देवी, सुकरौली से सचींद्र यादव, मोतीचक से मुरली देवी, दुदही से कुशमावती वर्मा और कसया से प्रियेश ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

इन ब्लॉकों के प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचित होना तय माना जा रहा है।फाजिलनगर ब्लॉक से रैबुन निशा और सोनी देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया था, लेकिन बाद में सोनी देवी का पर्चा खारिज हो गया।

इस तरह फाजिलनगर ब्लॉक से भी केवल एक उम्मीदवार रैबुन निशा हैं, जिनके निर्विरोध निर्वाचित घोषित होने का रास्ता साफ हो गया है। तमकुही के प्रत्याशी को छोड़कर सभी निर्विरोध तय माने जा रहे सभी प्रत्याशी सपा के उम्मीदवार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed