फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Due to festivals, trains are crowded, up to 12 seats are full.

Kushinagar News: त्योहारों के चलते ट्रेनों में भीड़, 12 तक सीटें फुल

Mon, 07 Sep 2026 02:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Due to festivals, trains are crowded, up to 12 seats are full.
कप्तानगंज। त्योहारों के चलते दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, कोटा, जम्मू-कश्मीर, लखनऊ, कानपुर व अयोध्या आदि जाने वाली लिए ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ हो रही है। 12 सितंबर तक सभी ट्रेनें फुल हैं। जंक्शन पर घंटों लाइन में इंतजार के बाद भी कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

ट्रेन में चढ़ने के लिए की धक्का-मुक्की की नौबत आ रही है। यात्रियों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। कप्तानगंज-नरकटियागंज और कप्तानगंज-थावे रूट से लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन होने के कारण जिले के अलावा महराजगंज व नेपाल तक से लोग पहुंचते हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में कप्तानगंज से दिल्ली जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस के स्लीपर में 15, थर्ड एसी और टू-टियर एसी में 5-5 नंबर वेटिंग है। वहीं, दिल्ली से आने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस के स्लीपर में 10 नंबर वेटिंग, थर्ड व टू-टियर एसी में आरएसी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्तक्रांति एक्सप्रेस के स्लीपर में 47, थर्ड एसी में 28 और टू-टियर एसी में 12 नंबर वेटिंग है। दिल्ली से वापसी में स्लीपर में 20, थर्ड एसी में 17 और टू-टियर एसी में 9 सीट खाली है।

मुंबई जाने वाली अवध एक्सप्रेस के स्लीपर में 14 और थर्ड व टू-टियर एसी में 10-10 नंबर वेटिंग है, जबकि मुंबई से आने वाली अवध एक्सप्रेस के स्लीपर में 20, थर्ड एसी में 20 और टू-टियर एसी में 5 नंबर वेटिंग चल रही है। कोलकाता जाने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस में 10 सितंबर तक स्लीपर में 43, थर्ड एसी में 6 और टू-टियर एसी में 10 नंबर वेटिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed