{"_id":"5abd30b84f1c1bc8618b463e","slug":"drug-addict-killed-knife-knife-serious-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेड़ी युवक ने मारा चाकू, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशेड़ी युवक ने मारा चाकू, हालत गंभीर
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Fri, 30 Mar 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोला। थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज बाजार बृहस्पतिवार की देर शाम एक नशेड़ी युवक ने बाजार के ही एक व्यक्ति के पेट में अकारण चाकू घोंप दिया। खून से लथपथ व्यक्ति सड़क पर गिरकर छपटाने लगा। अगल-बगल के लोगों ने घरवालों को सूचना देकर रामकोला सीएचसी भेजा। रामकोला सीएचसी से मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया।
लक्ष्मीगंज बाजार निवासी विरेंद्र प्रजापति शाम करीब साढ़े सात बजे किसी कार्यवश चौराहे की तरफ गए थे। नशे की हालत में घूम रहे कस्बे के ही एक युवक ने अचानक विरेंद्र के पेट में चाकू घोंप दिया। विरेंद्र चीखकर गिर पड़े तो अगल-बगल के लोगों की उन पर नजर पड़ी। इसी दौरान आरोपी युवक वहां से भाग निकला। लोगों ने लक्ष्मीगंज पुलिस चौकी तथा घायल विरेंद्र के घरवालों को सूचना देते हुए उसे रामकोला सीएचसी भेजा। रामकोला सीएचसी प्रभारी डॉक्टर रजनीश श्रीवास्तव ने उसका इलाज करने के बाद मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। डॉक्टर रजनीश ने बताया कि पेट में ढाई सेमी गहरा घाव है।
इस संबंध में एसओ रामकोला अनिल कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष या खोटहीं चौकी से इस तरह की कोई सूचना नहीं मिली है। घरवाले तहरीर देते हैं तो जांचकर कार्रवाई की जाएगी।