{"_id":"69bdc2c13b3b4e55a008e904","slug":"drug-abuse-becomes-a-social-and-economic-challenge-kushinagar-news-c-209-1-kld1010-147796-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नशा बना सामाजिक और आर्थिक चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नशा बना सामाजिक और आर्थिक चुनौती
Sat, 21 Mar 2026 03:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 21 Mar 2026 03:27 AM IST
विज्ञापन
मेंहदावल। शुक्रवार को जनता वैदिक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में युवाओं में बढ़ रहे नशीले पदार्थों के सेवन को रोकने के लिए नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार त्रिपाठी ने मादक पदार्थों के सेवन होने वाली विभिन्न बीमारियों के बारे में छात्र छात्राओं को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि नशा आज सामाजिक, आर्थिक और राष्ट्रीय चुनौती बन चुका है। उन्होंने कहा कि शराब, तंबाकू, गुटखा, अफीम आदि का बढ़ता इस्तेमाल समाज की जड़ों को कमजोर कर रहा है। ऐसे में युवा अगर स्वयं नशे से दूर रहें और दूसरों को भी प्रेरित करें तो समाज में बड़ा बदलाव संभव है। महाविद्यालय संरक्षक गजेंद्र नाथ उर्फ मुन्ना राय ने कहा कि मादक पदार्थों के सेवन को रोककर व्यक्ति, परिवार और समाज को खुशहाल रखते हुए प्रगति पथ पर आगे बढ़ सकते हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डॉ. रीतू पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन