फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Drivers made the road a 'vehicle stand'

चालकों ने सड़क को बना दिया ‘वाहन स्टैंड’

Tue, 13 Jul 2021 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Drivers made the road a 'vehicle stand'
चालकों ने सड़क को बना दिया ‘वाहन स्टैंड’
विज्ञापन

पडरौना। शहर में टेंपो, टैक्सी और निजी वाहनों के लिए स्टैंड निर्धारित नहीं है। आंबेडकर पार्क में नगर पालिका की तरफ से स्थायी टेंपो स्टैंड बनाया गया है। अन्य जगह रामकोला रोड स्थित खड्डा, पनियहवा और तुर्कपट्टी जाने के लिए प्राइवेट बस स्टैंड, कठकुइयां रोड का टैक्सी स्टैंड, कसया रोड का टेंपो स्टैंड और जटहां रोड स्टैंड सिर्फ नाम मात्र के हैं। यात्रियों या वाहन चालकों के लिए कोई सुविधा नहीं है। ऐसे में वाहन सड़क पर खड़े किए जाते हैं। इससे यात्रियों को परेशानी होती है।
नगर पालिका की तरफ से समय-समय पर शहर में वाहनों के लिए निर्धारित स्टैंड की नीलामी होती है,। लेकिन नगर में टैक्सी, टेंपो और निजी वाहनों के लिए कोई स्टैंड निर्धारित नहीं है। इस वजह से यह वाहन सड़क पर ही सवारी भरते हैं। इससे वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानी होने के अलावा दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। टेंपो चालक सिकंदर सिद्दीकी ने बताया कि सड़क के किनारे गाड़ी खड़ी कर सवारी बैठाने में परेशानी होने के साथ दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कई बार सवारी बैठाने के दौरान लोग दूसरे वाहन की चपेट में आकर घायल हो जाते हैं।
विज्ञापन

टैक्सी चालक वसीम खान ने बताया कि टैक्सी स्टैंड नहीं होने पर चालक सड़क के किनारे खुले आसमान के नीचे सवारी भरते हैं। इससे चालक और सवारियों को धूप, बारिश समेत अन्य मौसम की मार झेलनी पड़ती है। नगरपालिका प्रशासन की तरफ से इस दिशा में कोई इंतजाम नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक संघ के पूर्व अध्यक्ष एजाज खान ने बताया कि वाहन स्टैंड के लिए कोई स्थाई जगह नहीं होने से चालक सड़क के किनारे ही वाहन खड़ा करते हैं। दुकान के सामने वाहन खड़े होने पर दुकानदार उन्हें हटा देते हैं। जबकि नगरपालिका की तरफ से नियमित रूप से टैक्स वसूला जाता है। नगरपालिका प्रशासन को स्थाई टैक्सी स्टैंड की व्यवस्था करनी चाहिए।
जंगल बनवीरपुर निवासी पंकज खरवार ने बताया कि सवारी की प्रतीक्षा में लोगों को सड़क के किनारे खड़े होकर सवारी की प्रतीक्षा करनी पड़ती है। यदि यहां स्टैंड की व्यस्था होती तो लोगों को सहूलियत होती।

पडरौना नगर पालिका के ईओ एनएन सिंह ने बताया कि शहर में टैक्सी स्टैंड की समस्या संज्ञान में है। शहर की सभी प्रमुख सड़कें पहले पीडब्लूडी के पास थीं। अब एनएचएआई ने ले लिया है। इन सभी सड़कों का चौड़ीकरण होना है। चौड़ीकरण का कार्य पूरा होने के बाद टैक्सी स्टैंड की व्यवस्था करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed