फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   driver injured in road accident

टायर फटने से पिकअप पलटा, चालक घायल

Sat, 11 Dec 2021 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
driver injured in road accident
टायर फटने से पिकअप पलटा, चालक घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटहेरवा (कुशीगनर)। क्षेत्र के हाइवे स्थित रजवटिया गांव के पास शनिवार की सुबह मछली लदे एक पिकअप टायर फटने से पलट गया। हादसे में पिकअप का चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को पिकअप से निकालकर अस्पताल भेजवाया।

शनिवार की सुबह करीब सात बजे गोरखपुर से मछली लेकर एक पिकप सेवरही की तरफ जा रहा था। अभी वह रजवटिया गांव के पास पहुंचा था कि पिकअप के आगे का एक पहिया फट गया। इससे पिकप अनियंत्रित होकर बीच सड़क पलट गया और उस पर लदी मछलियां सड़क पर बिखर गई। पिकप फटने की आवाज सुन कर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना देकर पिकप में दबे चालक को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से पिकअप को सड़क के किनारे कर यातायात बहाल कराते हुए मऊ जिले के कोसी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासी पिकअप चालक वीरबहादुर यादव को अस्पताल भेजवाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे छोड़ दिया। पटहेरवा एसओ अखिलेश सिंह ने बताया कि टायर फटने से पिकप पलटी थी। कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed