फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Drain construction started, will get rid of the problem of drainage

Kushinagar News: नाला निर्माण शुरू, जलनिकासी की समस्या से मिलेगी निजात

Mon, 28 Apr 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 28 Apr 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Drain construction started, will get rid of the problem of drainage
मथौली। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत नगर पंचायत मथौली में करीब 500 मीटर लंबे नाले का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस निर्माण कार्य पर नगर पंचायत की तरफ से 2.10 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस नाला का निर्माण कस्बा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर से सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर के ड्रेन तक होगा। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लंबे समय से जलनिकासी की समस्या से परेशान कस्बा के लोगों को राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत मथौली का सृजन होने से पहले यहां के लोग जलनिकासी की समस्या से परेशान थे। बरसात के दिनों में तो इन लोगों की परेशानी और बढ़ जाती थी। नगर पंचायत का सृजन होने के बाद लोगों को जलनिकासी की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद जगी। चुनाव के दौरान जलनिकासी की समस्या भी बड़े मुद्दों में एक था। निकाय चुनाव के बाद गठित नगर पंचायत की पहली बोर्ड की बैठक में जलनिकासी की समस्या झेल रहे लोगों को निजात दिलाने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था।
विज्ञापन

शासन की तरफ से भेजे गए प्रस्ताव की मंजूरी मिलने के बाद नाला का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। नाला बनने के बाद दो मोहल्ले के करीब 1000 लोगों को जल निकासी की समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed