{"_id":"69cd8adc91cea3592906590b","slug":"dr-suraj-secures-113th-rank-in-up-pcs-kushinagar-news-c-209-1-kld1026-148446-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: यूपीपीसीएस में डाॅ. सूरज ने हासिल की 113वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: यूपीपीसीएस में डाॅ. सूरज ने हासिल की 113वीं रैंक
विज्ञापन
सेमरियावां। यूपीपीसीएस परीक्षा में बघौली ब्लाक के तिघरा गांव के निवासी व सेमरियावां ब्लाॅक एडीओ पंचायत राधेश्याम चौधरी के भतीजे डाॅ. सूरज पटेल ने 113वीं रैंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है। डॉ. सूरज पटेल ने अपनी स्कूली शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर, तेतरी बाजार सिद्धार्थनगर से की है।
पिता विनोद कुमार चौधरी दीनी कचहरी सिद्धार्थनगर में लिपिक हैं। माता सुशीला चौधरी गृहणी है। सूरज पटेल बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से एमबीबीएस कर डाॅक्टर बने। डाॅक्टर बनने के बाद भी सिविल सेवा परीक्षा तैयार करते रहे। दिल्ली में दो साल तक तैयारी की। सेमरियावां बीडीओ धर्मेश चंद्र पांडेय, एडीओ कृषि राकेश कुमार सोनी, एडीओ आईएसबी दिलीप कुमार पांडेय आदि ने बधाई दी है।