फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   dogs scratched and ate dead body of a newborn In Dudhi CHC Kushinagar

शर्मनाकः दुदही सीएचसी में कुत्तों ने नोंच खाया नवजात का शव, फोटो वायरल होने पर जागे अधिकारी

Sat, 21 Jan 2023 04:40 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 21 Jan 2023 04:40 PM IST
विज्ञापन
dogs scratched and ate dead body of a newborn In Dudhi CHC Kushinagar
कुत्तों ने नोंच खाया नवजात का शव (फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। दुदही सीएचसी परिसर में नवजात को कुत्तों ने नोंच खाया। कुत्तों द्वारा शव नोंचकर खाने का फोटो वायरल होने पर जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मामले पर संज्ञान लिया। उनके आदेश पर न्यायिक एसडीएम पडरौना विकास कुमार मौके पर पहुंचकर जांच में जुटे हैं। 

विज्ञापन


घटना सुबह नौ बजे की बताई जा रही है। इसे पहले, पांच नवंबर को सीएचसी के प्रसव कक्ष से कुत्ता मांस का टुकड़ा लेकर भाग गया था। शनिवार की सुबह करीब नौ बजे दुदही सीएचसी परिसर में कुत्ते एक नवजात का शव नोंचकर खा रहे थे। 
विज्ञापन


जानकारी होने पर स्वास्थ्यकर्मियों ने सफाईकर्मियों की मदद से नवजात के शव को दफनाया, लेकिन इस दौरान किसी ने चोरी छिपे फोटो क्लिक कर लिया था। दोपहर में फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसकी जानकारी किसी ने डीएम रमेश रंजन को दी। मामला सामने आने पर उन्होंने तत्काल एसडीएम (न्यायिक) पडरौना विकास कुमार को जांच का आदेश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान स्वास्थ्य कर्मचारियों ने लोगों बताया कि नहर में कोई नवजात का शव फेंक गया था, जिसे अस्पताल परिसर में लाकर कुत्ते नोंच रहे थे। जानकारी होने पर शव का दफन कराया गया। इसके बाद बच्चे को लेकर तरह-तरह के सवाल उठने लगे। सीएचसी के आसपास चर्चा है कि कुछ लोग अवैध ढंग से प्रसव कराते हैं। उन्हीं लोगों की करतूत हो सकती है। ऐसे में यदि किसी बच्चे की मौत हो गई तो कायदे से उसका शव दफन करा देना चाहिए था। 

जांच के लिए सीएचसी पहुंचे एसडीएम (न्यायिक) ने आसपास रहने वाले श्याम और अंकित कुमार से जानकारी ली। दोनों ने एसडीएम को बताया कि कुत्ते शव को नहर की तरफ से सीएचसी में लेकर गए थे। इसके बाद जांचधिकारी ने प्रसव रजिस्टर की छानबीन की। इस दौरान रात में दो प्रसव होने की जानकारी मिली। एसडीएम ने संबंधित लोगों से बात करके पुष्टि की। इसके बाद उन्होंने सीएचसी में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज तलब की।

पहले भी सामने आ चुका है मामला
पांच नवंबर को भी इस तरह का प्रकरण सामने आया था। प्रसव कक्ष से मांस का टुकड़ा लेकर एक कुत्ता भाग गया था। अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद सीएमओ ने सीएचसी के सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें  कुत्ता मांस का टुकड़ा लेकर भागते दिखाई दिया था। 

इस मामले में जिन स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई हुई। वह दोनों अपने प्रभाव से सीएचसी में तैनात हैं। इसके पूर्व आठ जनवरी को लेनदेन की ऑडियो वायरल हुआ। ऑडियो वायरल होने के मामले में जिसका ट्रांसफार्मर कर दिया गया। वह भी सीएचसी पर तैनात है।

शुक्रवार की रात से शनिवार की सुबह तक दो प्रसव हुए थे। दोनों बच्चे सुरक्षित हैं। कुछ लोगों ने बाहर से बच्चे का शव लेकर आते देखा था। सीएचसी के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। शव कहां से आया है? इसकी छानबीन की जा रही है। डॉ. अरविंद कुमार, सीएचसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed