{"_id":"686d66558a759ca35003eb94","slug":"dogs-dragged-the-child-from-the-door-dragged-him-on-the-road-and-scratched-him-kushinagar-news-c-7-1-gkp1039-996585-2025-07-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दरवाजे से बच्चे को खींच ले गए थे कुत्ते...सड़क पर घसीटकर नोचा, नैंसी की दिलेरी ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दरवाजे से बच्चे को खींच ले गए थे कुत्ते...सड़क पर घसीटकर नोचा, नैंसी की दिलेरी ने बचाई जान
Wed, 09 Jul 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:11 AM IST
सार
हालांकि तब तक उसके शरीर पर 18 जख्म हो चुके थे। मेडिकल कॉलेज में बच्चे का इलाज कराया गया। मंगलवार की शाम घर लौटा अनिक सहमा हुआ है। मूलरूप से देवरिया के तरकुलवा क्षेत्र के फरनहा गांव के रहने वाले विजय सिंह कसया कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर-26 अमिय त्रिपाठी नगर में परिवार के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
घर के बाहर कुत्तों का झुंड नोचते हुए, कुत्तों से बचाकर गोद में लेकर आती नैंसी और घर में लेटा अनिक
- फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विस्तार
कुशीनगर के कसया कस्बे में सोमवार की शाम कुत्तों के झुंड ने सनसनी फैला दी। वार्ड नं. 26 अमिय त्रिपाठी नगर में गेट के बाहर खड़े पांच साल के अनिक को कुत्ते घसीटते हुए सड़क पर खींच ले गए और नोंचने लगे। पड़ोस में रहने वाली नैंसी ने कुत्तों के झुंड के बीच घिरे बच्चे को सीसीटीवी में देखा तो दौड़कर पहुंचीं और उसकी जान बचाई।
विज्ञापन
हालांकि तब तक उसके शरीर पर 18 जख्म हो चुके थे। मेडिकल कॉलेज में बच्चे का इलाज कराया गया। मंगलवार की शाम घर लौटा अनिक सहमा हुआ है। मूलरूप से देवरिया के तरकुलवा क्षेत्र के फरनहा गांव के रहने वाले विजय सिंह कसया कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर-26 अमिय त्रिपाठी नगर में परिवार के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विजय ने बताया कि सोमवार की शाम करीब छह बजे उनका पांच साल का बेटा अनिक गेट के बाहर खड़ा था। उसकी मां भीतर कुछ काम कर रही थी। इसी बीच अचानक वहां पांच-छह कुत्ते पहुंच गए। एक कुत्ते ने झपट्टा मारकर अनिक का कपड़ा पकड़ लिया। इस बीच दूसरे कुत्ते ने भी मासूम को अपने जबड़ों में जकड़ लिया।
अनिक दहशत में चिल्लाने लगा और कुत्ते उसे घसीटते हुए सड़क पर दौड़ पड़े। घर से करीब 20 मीटर दूर ले जाकर कुत्ते बच्चे को नोचने लगे। घबराया अनिक जान बचाने के लिए चिल्लाता रहा लेकिन आसपास कोई सुन नहीं रहा था।
संयोग अच्छा था कि इसी बीच विजय के सामने वाले मकान में रहने वाली नैंसी की नजर घर में लगे सीसीटीवी की स्क्रीन पड़ी। उन्होंने कुत्तों के झुंड के बीच घिरे मासूम को देखा तो भागकर बाहर आईं। नैंसी ने कुत्तों को भगाया और अनिक को गोद में उठा लिया। आनन-फानन में अन्य पड़ोसियों की मदद से बच्चे को सीएचसी ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के बाद मंगलवार को बच्चा घर लौटा।