{"_id":"6771936d1622caa3c70c902f","slug":"doctor-not-found-nor-paramedical-staff-notice-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-129294-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: डॉक्टर मिले और न ही पैरामेडिकल स्टाफ, नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: डॉक्टर मिले और न ही पैरामेडिकल स्टाफ, नोटिस
Sun, 29 Dec 2024 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
हाटा। नगर के देवरिया रोड पर स्थित दो निजी अस्पतालों का रविवार को डिप्टी सीएमओ आरडी कुशवाहा ने स्वास्थ्य टीम के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अस्पतालों पर न तो डॉक्टर मिले और न ही मानक के अनुसार पैरा मेडिकल स्टाफ ही मिला। एक अस्पताल में गंदगी देख कर टीम ने काफी नाराजगी जताई। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि दोनों अस्पतालों के खिलाफ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
रविवार को डिप्टी सीएमओ डॉक्टर अवधेश कुशवाहा की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हाटा नगर के देवरिया रोड पर स्थित दो निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया। दोनों अस्पतालों में काफी कमियां मिली। इस पर टीम ने नाराजगी जताते हुए संचालकों को नोटिस जारी करने की बात कही।
सबसे पहले टीम सिया हाॅस्पिटल पहुंची। जहां उन्हें डॉक्टर तो मिले, लेकिन पैरामेडिकल स्टाफ नहीं था। अस्पताल में काफी गंदगी मिली। टीम ने नाराजगी जताते हुए संचालकों को फटकार लगाई। टीम ने फिर स्टार हॉस्पिटल को चेक किया जहां डॉक्टर मौजूद नहीं थे। एक स्टाफ नर्स मौजूद थी। अस्पताल में एक महिला प्रसूता को भर्ती किया गया था। इलाज के संबंधित डॉक्टर का कोई नोट नहीं मिला। मौके पर मिला स्टाफ कुछ भी बता नहीं रहा था।