Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   DM inspected polling stations and issued instructions to the BLOs.

Kushinagar News: डीएम ने किया मतदेय स्थलों का निरीक्षण, बीएलओ को दिए निर्देश

Sun, 22 Nov 2026 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
DM inspected polling stations and issued instructions to the BLOs.
कप्तानगंज। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत शनिवार को आयोजित विशेष अभियान दिवस पर डीएम संजय चौहान ने मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र रामकोला के बूथ संख्या 263 और जनता इंटर कॉलेज चंदरपुर स्थित बूथ संख्या 335 पर पहुंचकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति देखी। इस दौरान उन्होंने बीएलओ को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं, महिलाओं सहित सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान डीएम ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। साथ ही फार्म-6, फार्म-7 और फार्म-8 की उपलब्धता, आवेदन भरने की प्रक्रिया और जरूरी अभिलेखों की स्थिति भी जांची। उन्होंने निर्देश दिया कि विशेष अभियान दिवस पर सभी बीएलओ निर्धारित समय तक अपने बूथों पर मौजूद रहें और प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


डीएम ने पहली बार मतदाता बनने जा रहे युवाओं और महिलाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने मौजूद लोगों को अपने और परिवार के पात्र सदस्यों के नाम मतदाता सूची में जांचने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि नया नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6, नाम या पते में संशोधन के लिए फार्म-8 और मृत अथवा अपात्र मतदाता का नाम हटवाने के लिए फार्म-7 भरकर आवेदन किया जा सकता है। डीएम ने कहा कि शुद्ध और त्रुटिरहित मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती का आधार है। इसे सुनिश्चित करने के लिए सभी नागरिकों की सहभागिता जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed