फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   DM inaugurated ex-servicemen free and voluntary service center

Kushinagar News: डीएम ने किया पूर्व सैनिक निशुल्क व स्वैच्छिक सेवा केंद्र का शुभारंभ

Sat, 16 Mar 2024 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 16 Mar 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
DM inaugurated ex-servicemen free and voluntary service center
पडरौना। कलक्ट्रेट कार्यालय के पास शुक्रवार को डीएम ने पूर्व सैनिक निशुल्क व स्वैच्छिक सेवा केंद्र का शुभारंभ किया। कलेक्ट्रेट सभागार में पूर्व सैनिकों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी और उसके निस्तारण का भरोसा दिया।
विज्ञापन


डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि देश के सैनिकों की शिकायतों के निस्तारण में कोई कमी शिथिलता नहीं बरती जाएगी। शिकायतों के निस्तारण में अधिकारी पूरी गंभीरता बरते हैं। इसके बाद डीएम ने बैठक में पूर्व सैनिकों से एक-एक कर शिकायतें सुनी। इसमें ज्यादातर मामले बैनामा, जमीनी विवाद, लाइसेंस रिन्यूअल से संबंधित प्रस्तुत हुुए। डीएम ने कहा कि निरंतर देश की सेवा में क्रियाशील होकर कार्य करने वाले पूर्व सैनिकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए फोरम संवाद बनाया गया है। समस्याओं के निस्तारण तहसील स्तर या जनपद स्तरीय उच्च अधिकारियों से संपर्क करें। इस दौरान जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर आलोक सक्सेना, वरिष्ठ कोषाधिकारी परशुराम ओझा, कसया सीओ कुंदन सिंह, डॉ. मेजर एके बरनवाल, कैप्टन शमसुद्दीन अंसारी, कैप्टन लाल बहादुर त्रिपाठी, कैप्टन रमाशंकर पांडेय, देवेंद्र नाथ गुप्त, प्रभाकर नाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed