Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   DM gave instructions to those responsible, said to be in alert mode regarding flood

Kushinagar News: डीएम ने जिम्मेदारों को दिए निर्देश, बोले बाढ़ को लेकर अलर्ट मोड में रहें

Fri, 28 Jun 2024 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
DM gave instructions to those responsible, said to be in alert mode regarding flood
-तटबंधों पर अधूरी परियोजनाओं का कार्य पूरा नहीं होने पर जताई नाराजगी
विज्ञापन

-खड्डा और सेवरही क्षेत्र के तटबंधों पर निगरानी बढ़ाने का दिया निर्देश
-कलक्ट्रेट में बाढ़ से निपटने के लिए स्टीयरिंग कमेटी की हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में बाढ़ से निपटने के लिए बृहस्पतिवार को स्टीयरिंग ग्रुप कमेटी की बैठक हुई। तय समय पर बाढ़ से बचाव के लिए कार्य पूरा नहीं होने पर डीएम ने नाराजगी जताई और बाढ़ खंड के जिम्मेदारों को निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि तटबंधों की निगरानी बढ़ाई जाए और सभी अधिकारी जिला मुख्यालय पर रात्रि निवास करें। बिना सूचना दिए मुख्यालय न छोड़ें। बैठक में सभी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे और बाढ़ से बचाव के लिए सभी की जिम्मेदारी तय की गई। बाढ़ खंड विभाग के जिम्मेदार कई सवालों के जवाब नहीं दे पाए। इस पर डीएम ने कार्यशैली में सुधार लाने को कहा।
बैठक दौरान अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा द्वारा बारी-बारी से बाढ़ खंड, सिंचाई विभाग, राजस्व विभाग, जिला पूर्ति विभाग, चिकित्सा विभाग, पशुपालन विभाग, पंचायती राज, कृषि विभाग, विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग तथा शिक्षा विभाग के द्वारा बाढ़ के दौरान किए जाने वाले संपूर्ण कार्यों एवं उनके दायित्वों के बारे में जानकारी दी गई। बैठक दौरान डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र खड्डा और तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में आने वाले संवेदनशील तटबंध छितौनी, अहिरौली दान, सोहगी बरवा आदि के मरम्मत कार्यों की जानकारी ली।
विज्ञापन

बाढ़ खंड विभाग के जिम्मेदार अधिकारी डीएम के कई सवालों का जवाब नहीं दे पाए और बाढ़ से बचाव के लिए आधी अधूरी जानकारी दी। पिछले साल छोड़े जाने वाले बैराज से पानी की मात्रा तथा विभिन्न परिक्षेत्रों में पड़ने वाले ड्रेनों की साफ-सफाई की जानकारी ली। डीएम ने कहा कि ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में पड़ने वाले ड्रेनेज की साफ-सफाई विभागीय अधिकारी करा लें। ताकि जलभराव की समस्या न हो। जो कार्य हुआ है उसका सत्यापन भी करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ के दृष्टिगत जो भी कार्य कराया जा रहा है। उसकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता मानक के अनुरूप रहनी चाहिए। बाढ़ नियंत्रण कक्ष, जर्जर तटबंधों की मरम्मत, संवेदनशील तटबंधों की निगरानी बढ़ाने, तटबंधों की सुरक्षा हेतु आवश्यक संसाधनों की उचित व्यवस्था करने, ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक सहित मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने, नाव तथा नाविकों और गोताखोरों की व्यवस्था करने को कहा। नदियों के जलस्तर की सूचना जिला नियंत्रण कक्ष एवं समस्त अधिकारियों को प्रतिदिन व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से दिया जाए।

बाढ़ चौकिया को सक्रिय किया जाए। तमकुहीराज और खड्डा के एसडीएम को इसकी निगरानी का निर्देश दिया। आपदा कंट्रोल रूम के 05564 240590 तथा 1077 पर संपर्क करने की जानकारी दी गई। एडीएम प्रशासन वैभव मिश्रा, एक्सईएन बाढ़ खंड महेश कुमार सिंह, एसडीएम खड्डा ऋषभ पुंडीर, एसडीएम तमकुहीराज विकास चंद्र, एसडीएम अनिल कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed