फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   DM Directed to Full arrangement for JE-AES and CORONA

जेई-एईस से किसी मासूम की न हो मौत : डीएम

Wed, 30 Jun 2021 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
DM Directed to Full arrangement  for  JE-AES and CORONA
जेई-एईस से किसी मासूम की न हो मौत : डीएम
विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर)। डीएम दफ्तर में बुधवार को कोविड-19 की समीक्षा बैठक हुई। इसमें डीएम ने इंसेफेलाइटिस और कोरोना महामारी से बचाव के लिए सभी तैयारी मुकम्मल रखने के निर्देश दिए। डीएम ने चेतावनी दी कि किसी भी हाल में किसी मासूम की जेई-एईएस से मौत न होने पाए।

डीएम एस. राजलिंगम ने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट, टीकाकरण, मेडिकल इक्विपमेंट्स, एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (दिमागी बुखार) तथा जापानी इंसेफेलाइटिस के संदर्भ में चर्चा की। उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट, पाइपलाइन, बिजली इत्यादि कार्यों की रिपोर्ट ली तथा सीएमओ से मेडिकल इक्विपमेंट्स के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके तहत अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे मशीन, वेंटिलेटर इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिन मेडिकल इक्विपमेंट की आपूर्ति नहीं हो पाई है, उसके लिए आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। दिमागी बुखार तथा जापानी इंसेफेलाइटिस के संदर्भ में स्थलीय निरीक्षण के बारे में उन्होंने पूछताछ की। सचल दल की गाड़ियों के क्रियाशील होने से संबंधित जानकारी एडीएम से प्राप्त की। बताया गया कि सात गाड़ियां क्रियाशील हो गई हैं। टीकाकरण के बारे में यह जानकारी प्राप्त हुई कि बुधवार को 15 सेशन लगे हैं। जिला अस्पताल में जलभराव की समस्या के बारे में भी डीएम ने बातचीत की तथा समाधान कराने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम विंध्यवासिनी राय, सीडीओ डॉ. नरेंद्र प्रसाद गुप्ता सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed