फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   DM banned the construction of water tank

डीएम ने पानी की टंकी के निर्माण पर लगाई रोक

Tue, 06 Sep 2022 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
DM banned the construction of water tank
महिला से बात करते डीएम एस.राजलिंगम व एसपी धवल जायसवाल। - फोटो : KUSHINAGAR
डीएम ने पानी की टंकी के निर्माण पर लगाई रोक
विज्ञापन

रामकोला। स्थानीय थाना क्षेत्र के सपहा दहाउर पासी टोला में अनुसूचित जाति की आबादी की भूमि पर पानी की टंकी का निर्माण नहीं होगा। मंगलवार को गांव में पहुंचे डीएम एस राजलिंगम और एसपी धवल जायसवाल ने गांव के लोगों से जानकारी ली। इसके बाद डीएम ने पानी की टंकी के निर्माण पर रोक लगाकर कार्य के लिए दूसरी जगह जमीन तलाशने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने किसी तरह की अफवाह से बचने की सलाह दी है।
सपहा दहाउर पासी टोला में अनुसूचित जाति की आबादी की जमीन पर प्रधान के प्रतिनिधि पानी की टंकी बनवाने का प्रयास कर रहे थे। इसकी जानकारी होने पर लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। प्रधान के प्रतिनिधि ने उस जमीन पर किए गए कब्जे को तहसील प्रशासन की मदद से हटवा दिया। आरोप है कि इसका विरोध करने पर उनके खिलाफ थाने में शिकायत करके शांति भंग में पाबंद करा दिया। प्रधान के प्रतिनिधि पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सोमवार को 20 घरों पर लोगों ने मकान बिकाऊ होने का पोस्टर चस्पा कर दिया। पोस्टर में दो समुदायों के बीच विवाद का मामला वायरल होने पर देर रात पुलिस-प्रशासन के अधिकारी पहुंचे, लेकिन बात नहीं बन सकी।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर डीएम और एसपी धवल जायसवाल, एडीएम देवी दयाल वर्मा, एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव, एएसपी रितेश सिंह गांव में पहुंचे। डीएम ने लोगों से बात कर मामले की जानकारी ली। उन्होंने पानी की टंकी का निर्माण दूसरी जगह भूमि तलाश करने के लिए राजस्व कर्मियों को निर्देश दिए। महिलाओं ने आरोप लगाया कि प्रधान के प्रतिनिधि धमकी देते हैं। इस पर डीएम ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की बात एसपी से कही। डीएम और एसपी ने लोगों से किसी तरह के अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की। डीएम ने कहा कि जो भी माहौल खराब करेगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उधर मामले में मंगलवार की सुबह ही रामकोला पुलिस ने पूर्व प्रधान और प्रधान प्रतिनिधि को हिरासत में लेकर थाने पहुंचा दिया। देर शाम तक वह थाने में बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में डीएम एस राजलिंगम ने बताया कि गांव में जानकारी ली गई है। पानी की टंकी के लिए दूसरी जगह चिह्नित करने के लिए कहा गया है। अफवाह फैैलाकर माहौल खराब करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सबकी गतिविधियों पर नजर रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed