फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   DM and SP inspected kushinagar airport

अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जल्द उड़ान की कवायद

Sun, 30 Aug 2020 05:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
DM and  SP inspected kushinagar  airport
डीएम ने उड़ान में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए लिया जायजा
विज्ञापन

एयरपोर्ट परिसर में अव्यवस्थित सामान सुसज्जित करने की दी हिदायत
दो बाइक से पुलिस के जवान एयरपोर्ट की करेंगे पेट्रोलिंग
अमर उजाला ब्यूरो
कसया(कुशीनगर)। निर्माणाधीन अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर का रविवार को डीएम ने जायजा लिया। उन्होंने एयरपोर्ट पर कार्यदायी एजेंसियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उनके साथ पहुंचे एसपी ने एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए मातहतों को नियमित निगरानी करने की हिदायत दी।
इस एयरपोर्ट से उड़ान जल्द शुरू कराने को लेकर लगातार मानीटरिंग की जा रही है। उड़ान शुरू होने में जरूरी संसाधनों व उपकरणों से परिपूर्ण करने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी, राइट्स, नीरज कंस्ट्रक्शन, वेस्टर्न आउटडोर स्ट्रक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड थाणे महाराष्ट्र, समता इंटरप्राइजेज, विद्युत विभाग, पीडब्ल्यूडी और जिला प्रशासन युद्धस्तर पर जुटा है।
विज्ञापन

डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने एयरपोर्ट से उड़ान के लिए चिह्नित बाधाओं को दूर करने के लिए भ्रमण किया। ऊंचे पेड़ों की चल रही कटाई, एयर ट्रैफिक कंट्रोल बिल्डिंग (एटीसी), निर्मित फायर बिल्डिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौजूद स्टोर कीपर को परिसर में बेतरतीब रखे गए सामानों को सुसज्जित कर एक तरफ रखे जाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एयरपोर्ट के आस पास गांव के लोगों की तरफ से पशुओं के लिए चारागाह के रूप में उपयोग की जानकारी मिली, तो एसपी विनोद कुमार मिश्र ने पेट्रोलिंग के लिए दो बाइक मुहैया कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट पर किसी तरह की अव्यवस्था फैलाने व दखलअंदाजी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एयरपोर्ट पर चल रहे निर्माण कार्यों को जल्द पूरा कराने के लिए तैनात एक अधिकारी ने बताया कि नकहनी में लगे एक मोबाइल टावर को हटाने, पीडब्ल्यूडी की तरफ से सड़क तैयार कराने के साथ नकहनी में खुली बाउंड्रीवाल बंद कराए जाने के लिए कड़ी फटकार लगाई गई है। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोहरा, लेखपाल ब्रजेश मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed