{"_id":"6a0387a1232db6fe080a96cb","slug":"district-assigned-target-of-39-million-saplings-responsibilities-distributed-among-departments-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-159677-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जिले को मिला 39 लाख पौधरोपण का लक्ष्य, विभागों को बांटी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जिले को मिला 39 लाख पौधरोपण का लक्ष्य, विभागों को बांटी जिम्मेदारी
Wed, 13 May 2026 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 13 May 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला पौधरोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला आर्द्रभूमि समिति की समीक्षा बैठक हुई। जिले को मिले 39,29,187 पौधरोपण के मिले लक्ष्य को पूरा करने के लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में पौधरोपण महाभियान- 2025 के तहत जनपद में नौ जुलाई 2025 को एक ही दिवस में रोपित कुल 39,72,500 पौधों की देख-रेख, सुरक्षा, जीवितता एवं जियो टैगिंग की प्रगति की समीक्षा हुई। अभियान के तहत वन विभाग की तरफ से 10,49,600 और अन्य 23 विभागों की तरफ से 29,22,900 पौधों का रोपण किया गया था। समीक्षा में पता चला कि राजस्व विभाग की तरफ से जियो टैगिंग कार्य अभी पूर्ण नहीं किया गया है। सीडीओ ने संबंधित विभाग को 18 मई तक जियो टैगिंग का कार्य पूरा कराने निर्देश दिए।
बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए जनपद कुशीनगर को आवंटित 39,29,187 पौधरोपण लक्ष्य की समीक्षा की गई। इसमें वन विभाग को 14,00,000 और अन्य विभागों को 25,29,187 पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने कहा कि विभागवार आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष पौधरोपण कार्ययोजना-2026, स्थल चयन सूची एवं गड्ढा खुदान कार्य निर्धारित समय पर करा लें। जिन विभागों की तरफ से अभी तक आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध नहीं हैं, उन्हें 15 मई तक समस्त सूचनाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक में जिला पर्यावरण समिति, जिला गंगा समिति और जिला आर्द्रभूमि समिति से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की भी समीक्षा की गयी। इसके अलावा ग्रीन चौपाल संचालन, जैव विविधता समिति गठन, जैव विविधता रजिस्टर तैयार करने, आर्द्रभूमि की प्रारंभिक अधिसूचना के प्रकाशन और बांसी नदी पुनरोद्धार कार्य की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान डीएफओ वरुण सिंह, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, एआरटीओ मोहम्मद अजीम, बीईओ मुख्यालय सुरेंद्र बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।