{"_id":"699a17c201e24397680e3cbe","slug":"district-action-plan-implemented-for-senior-citizens-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-155186-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: वरिष्ठ नागरिकों के लिए जनपदीय कार्ययोजना लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: वरिष्ठ नागरिकों के लिए जनपदीय कार्ययोजना लागू
Sun, 22 Feb 2026 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को सुखमय, गरिमापूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए जनपदीय कार्ययोजना लागू की गई है। इसके कार्यान्वयन के लिए जिला स्तर पर समितियों का गठन किया गया है। गठित समितियां बुजुर्गों को आश्रय, स्वास्थ्य देखभाल, पोषण और सामाजिक सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करेंगी।
जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने बताया कि जनपद स्तर पर स्वास्थ्य विभाग के तहत जनपदीय जागरूकता एवं सामुदायिक जुड़ाव समिति जिले के 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को शामिल किया जाएगा। इसमें बीपीएल कार्डधारक, अंत्योदय कार्डधारक, निराश्रित वृद्धजन तथा वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्ग शामिल हैं। योजना के तहत चयनित वृद्धजनों की स्वास्थ्य जांच कर मोतियाबिंद ऑपरेशन, स्वास्थ्य चिकित्सा शिविरों का आयोजन, उत्पादक वृद्धावस्था गतिविधियों को बढ़ावा देना तथा जागरूकता कार्यक्रमों एवं अन्य गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। संवाद