फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Discharge in the Gandak has decreased; water level is 21 cm below the warning mark.

Kushinagar News: गंडक में डिस्चार्ज घटा, जलस्तर चेतावनी बिंदु से 21 सेमी नीचे

Wed, 08 Jul 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 08 Jul 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Discharge in the Gandak has decreased; water level is 21 cm below the warning mark.
खड्डा। वाल्मीकि गंडक बैराज से छोड़े जा रहे पानी में उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार को डिस्चार्ज घटने से गंडक नदी का जलस्तर भी कम हो गया। खड्डा क्षेत्र के भैंसहा में जलस्तर चेतावनी बिंदु 95.00 मीटर से 21 सेंटीमीटर नीचे 94.79 मीटर दर्ज किया गया। इससे बाढ़ की आशंका फिलहाल कम हो गई है। तटबंधों पर नदी का दबाव भी कम हुआ है।
विज्ञापन


बैराज से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सुबह 6 बजे वाल्मीकि गंडक बैराज से 37,200 क्यूसेक, सुबह 8 बजे 37,200 क्यूसेक, 10 बजे 35,800 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके बाद दोपहर में डिस्चार्ज बढ़ा और 12 बजे 41,400 क्यूसेक, दोपहर 2 बजे 52,400 क्यूसेक तथा शाम 4 बजे 50,600 क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा गया।
विज्ञापन

दो दिन पहले रविवार को बैराज से पानी का डिस्चार्ज बढ़कर 81 हजार क्यूसेक तक पहुंच गया था। इसके वजह से गंडक नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 23 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया था। इससे तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ की आशंका बढ़ गई थी। वर्तमान में जलस्तर में आई गिरावट से प्रशासन और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। बाढ़ खंड नदी के जलस्तर और बैराज से छोड़े जा रहे पानी पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed