{"_id":"69d6c5c5462415c2230fab2d","slug":"directives-for-transparency-in-gas-cylinder-distribution-separate-arrangements-for-events-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-157745-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गैस सिलिंडर वितरण में पारदर्शिता के निर्देश, आयोजनों के लिए अलग से व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गैस सिलिंडर वितरण में पारदर्शिता के निर्देश, आयोजनों के लिए अलग से व्यवस्था
Thu, 09 Apr 2026 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
कुशीनगर। डीएम की अध्यक्षता में बुधवार को एलपीजी कंपनियों के सेल्स अधिकारियों के साथ गैस वितरण व्यवस्था को लेकर बैठक कर चर्चा हुई। इस दौरान मांगलिक कार्यक्रमों के लिए अलग से व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिए गए।
जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय ने बताया कि उपभोक्ताओं को समय से रिफिल उपलब्ध कराने और दुरुपयोग रोकने के लिए नए निर्देश जारी किए गए हैं।बैठक में विवाह व अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए गैस सिलिंडर के लिए आवेदकों को प्रार्थना पत्र के साथ कार्यक्रम से संबंधित कार्ड और लेखपाल से सत्यापन कराकर एसडीएम या डीएसओ कार्यालय में आवेदन करना होगा। ऐसे आयोजनों के लिए काॅमर्शियल सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिन पर प्रति सिलिंडर 2,400 रुपये सिक्योरिटी मनी जमा करनी होगी, जो सिलिंडर वापसी पर लौटा दी जाएगी। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि गैस रिफिल लेते समय आधार कार्ड अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें, ताकि वास्तविक उपभोक्ताओं को ही सुविधा मिल सके। इंडेन कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों में रिफिल की उपलब्धता में करीब 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी किए जाने की योजना है, जिससे उपभोक्ताओं को समय से गैस मिल सकेगी।