{"_id":"69e939ad7311820441052be0","slug":"directives-for-strict-action-against-hoarding-and-black-marketing-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-158544-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जमाखोरी व कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जमाखोरी व कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
Thu, 23 Apr 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के बीच जनपद में पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों से घबराने की आवश्यकता नहीं है और कृत्रिम संकट उत्पन्न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि बीते दो दिनों से पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाहों के चलते पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ उमड़ रही है। कई लोग प्लास्टिक की बोतलों, गैलनों और ड्रमों में ईंधन भरवाने पहुंच रहे हैं, जबकि मना करने पर कर्मचारियों से दुर्व्यवहार की घटनाएं भी सामने आई हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पेट्रोलियम रूल्स, 2002 के तहत प्लास्टिक के जरीकैन, बोतलों या ड्रमों में पेट्रोल-डीजल का भंडारण और आपूर्ति प्रतिबंधित एवं दंडनीय है। ईंधन केवल मानक स्वीकृत पात्रों में ही संग्रहीत किया जा सकता है और पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति केवल वाहनों के टैंक में ही की जाएगी। डीएम ने बताया कि जनपद के सभी पेट्रोल पंपों पर निगरानी के लिए 171 पर्यवेक्षक अधिकारियों और पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। ये अधिकारी नियमों का पालन सुनिश्चित करने के साथ ही लोगों को जागरूक भी करेंगे। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, अनावश्यक रूप से ईंधन का भंडारण न करें और पेट्रोल पंपों पर शांति व्यवस्था बनाए रखें। डीएम ने चेतावनी दी है कि जमाखोरी, कालाबाजारी या किसी भी प्रकार के नियम उल्लंघन पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।