{"_id":"6657af7eb9c65fb00b0ea2d5","slug":"dimple-created-atmosphere-in-favor-of-india-alliance-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-117550-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: इंडिया गठबंधन के पक्ष में माहौल बना गईं डिंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: इंडिया गठबंधन के पक्ष में माहौल बना गईं डिंपल
Thu, 30 May 2024 04:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 30 May 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
पडरौना नगर के छावनी में रोड शो करतीं डिंपल यादव।
पडरौना। सपा नेता डिंपल यादव ने बुधवार को पडरौना में 44 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच रोड शो कर इंडिया गठबंधन की ताकत दिखाई। एक घंटा तीन मिनट में करीब दो किमी रोड शो में कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। उन्होंने कहा कि देश नए सूर्योदय की ओर बढ़ रहा है, जिससे बदलाव और परिवर्तन देश में होगा। लू और धूप के बीच सड़क पर उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़ देख डिंपल उत्साह से लबरेज नजर आईं।
छावनी में करीब आठ मिनट सज्जित रथ से नुक्कड़ सभा को संबोधित करने के बाद डिंपल यादव ने रोड शो की शुरुआत 4:57 बजे कीं। पहले से नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ थी। सपा के झंडे लहरा रहे थे, रोड शो को देखने के लिए सड़क के किनारे मकानों पर लोग महिलाएं, युवक और युवतियों की भीड़ दिखी। गंडक नहर, सुभाष चौक, कठकुइया मोड़, तिलक चौक समेत सात स्थानों पर लोगों ने स्वागत किया। ढोल-नगाड़े की थाप पर कार्यकर्ता थिरक रहे थे। गाड़ी जैसे-जैसे आगे बढ़ी लोग रोड शो का हिस्सा बनते जा रहे थे। राहुल-अखिलेश जिंदाबाद के खूब नारे लगे। इस बीच डिंपल यादव जगह-जगह रास्तों में खड़े लोगों का हाथ जोड़ कर तो कभी हाथ हिलाकर अभिवादन करती रहीं। घरों की छतों पर दिखे बच्चों को स्नेहिल भाव से हाथ दिखाकर दुलारा। रोड शो के दौरान बड़ाें का हाथ जोड़कर तो बच्चों को हाथ हिलाकर अभिवादन करती रहीं।
छावनी मुगलपुरा तक समाजवादी रथ पर खड़े होकर लोगों का अभिवादन किया। कार्यकर्ताओं की मांग पर 5.17 बजे वह रथ उतरकर हंटर पर सवार हो गईं। नहर के पास सड़क संकरी होने के चलते कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस चौकन्ना रहा। रामलीला मैदान के पास रोड शो खत्म होने के बाद डिंपल यादव ने कहा कि भाजपा ने गरीबों की आशाओं पर पानी तो फेरा ही, देश का भी मान सम्मान गिराया। अग्निवीर जवान को कोई भी परिवार अपनी बेटी नहीं देना चाहता है। महंगाई और बेरोजगारी पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने दस सालों में युवाओं का भविष्य बिगाड़ने का काम किया है। इतना गर्मी और धूप होने के बाद भी आप लोगों का जोश कम नहीं हुआ है, जो दर्शाता है कि भारी अंतर से यहां से इंडी गठबंधन की जीत होगी।