फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Diesel and Petrol Shortage Persists; People's Hardships Continue

Kushinagar News: डीजल-पेट्रोल की किल्लत नहीं हुई कम, लोगों की परेशानी बरकरार

Sat, 02 May 2026 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 02 May 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Diesel and Petrol Shortage Persists; People's Hardships Continue
सेवरही में पेट्रोल पंप पर तेल नही होने से पसरा सन्नाटा।संवाद - फोटो : Samvad
पडरौना। जिले में तेल की आपूर्ति को लेकर हालात अभी सही नहीं हो पाया है। कुछ जगहों पर डीजल-पेट्रोल मिल रहा है लेकिन तमाम ऐसे क्षेत्र हैं,जहां अब भी आपूर्ति प्रभावित है।इससे लोगों की परेशानी बनी हुई है। हालांकि जिला प्रशासन दावा कर रहा है कि तेल की कोई कमी नहीं है। लेकिन हकीकत में स्थिति दावे के विपरीत है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के अनुसार जिले में वर्तमान में सिर्फ 11 पेट्रोल पंपों को तेल के अभाव में ड्राई होना बताया जा रहा है लेकिन धरातल पर यह सही नहीं है। वर्तमान में खड्डा,नेबुआ नौरंगिया सहित देहात इलाके में पेट्रोल पंपों पर ईंधन के अभाव में पेट्रोल पंप सूखे पड़े हुए हैं। यहां के लोगों दूर तक ईंधन के लिए चक्कर लगा रहे हैं। लोगों का कहना है कि सहालग और कृषि कार्य के बीच किल्लत ने परेशानी को और बढ़ा दी है। इससे समय की बर्बादी और खर्च भी बढ़ गया है। लोगों ने आपूर्ति बेहतर कराए जाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के सेवरही कस्बे में संचालित तीन पेट्रोल पंपों में से दो पेट्रोल पंप शुक्रवार को ईंधन के अभाव में सूखे रहे। सिर्फ इंडियन ऑयल की पेट्रोल पंप पेट्रोल व डीजल उपलब्ध था। इससे यहां पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इसके अलावा दोनों पेट्रोल पंपों पर सन्नाटा पसरा रहा। हालात यह है कि आपूर्ति होने के कुछ घंटों में ही पंप सूख जा रहे हैं। ईंधन के लिए पंप पर पहुंचे दिनेश वर्मा, मक्खन जायसवाल, नीतिश सोनी ने कहा कि सहालग व कृषि कार्य को देखते हुए प्रशासन से क्षेत्र की सभी पंपों पर पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता बढ़ानी चाहिए। आपूर्ति कम होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed