{"_id":"68d84cebcfd571cfc700b161","slug":"dhokrahas-team-became-the-champion-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-146220-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: धोकरहा की टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: धोकरहा की टीम बनी चैंपियन
Sun, 28 Sep 2025 09:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 28 Sep 2025 09:05 AM IST
विज्ञापन
अमवा दीगर में छात्रा को सम्मानित करते अतिथि।संवाद
जौरा बाजार। दुदही क्षेत्र के अमवा दीगर न्याय पंचायत के कंपोजिट विद्यालय धोकरहा में शनिवार को विधायक-सांसद व बेसिक बाल संयुक्त क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। इसमें सर्वाधिक अंक प्राप्त कर कंपोजिट विद्यालय धोकरहा की टीम ओवरआल चैंपियन बनी।
प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में लकी, 100 मीटर में महेश, 200 व 400 मीटर दौड़ में अभिषेक विजेता घोषित हुए। बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में प्रिया, 100 मीटर और 400 मीटर दौड़ में स्नेहा तथा 200 मीटर में सनम को प्रथम स्थान प्राप्त कीं। कबड्डी बालक में दशहवां व बालिका में धोकरहा की टीम विजेता रही।
जूनियर स्तर पर बालक वर्ग की 100 मीटर में इरफान, 200 मीटर आदित्य, 400 मीटर संदीप और 600 मीटर दौड़ में अंकित विजेता घोषित हुए। बालिका वर्ग की 100 मीटर में आंचल, 200 व 400 मीटर में प्रतिमा व 600 मीटर दौड़ में निर्मला ने बाजी मारी। लंबी कूद में आदित्य व काजल अपने-अपने वर्ग में प्रथम रहे। खो-खो, कबड्डी, ऊंची कूद और लंबी कूद सहित कई प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रतियोगिताओं को रोचक बनाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ बीईओ डॉ. प्रभात चंद राय ने किया। इस दौरान ब्लाॅक व्यायाम शिक्षक अमित श्रीवास्तव, राजेश यादव आदि मौजूद रहे।