Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dhanteras is today; markets are decked out in anticipation of a windfall of wealth.

Kushinagar News: धनतेरस आज, धनवर्षा की उम्मीद में सज गए बाजार

Fri, 06 Nov 2026 12:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras is today; markets are decked out in anticipation of a windfall of wealth.
ज्वेलरी की दुकान पर खरीदारी करते लोगों की भीड़। संवाद
पडरौना। प्रकाश पर्व दिवाली को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बाजार सजकर तैयार हैं। शुक्रवार को धनतेरस पर बाजार में बड़ी खरीदारी की उम्मीद है। बृहस्पतिवार को बाजारों में अच्छी खासी भीड़ रही।
विज्ञापन

धनतेरस पर बर्तन, सोने-चांदी के आभूषण और वाहनों की खरीदारी को लेकर कारोबारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है। दशहरा के बाद से ही दिवाली की तैयारियों को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी थी। घरों की साफ-सफाई और रंगाई-पुताई पूरी करने के बाद लोग अब सजावटी सामान और नए कपड़ों की खरीदारी में जुटे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दोपहर बाद पडरौना और कसया के बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई। पडरौना के कोतवाली रोड, धर्मशाला रोड, तिलक चौक, गुदरी बाजार और सुभाष चौक समेत प्रमुख बाजारों में दिनभर चहल-पहल रही। शाम को मेन बाजार और गुदरी बाजार में भीड़ इतनी बढ़ गई कि बाइक से निकलना भी मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपड़ों, इलेक्ट्रॉनिक सामान और घर की सजावट से जुड़ी दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ रही। बाजार में बढ़ती रौनक से कारोबारी भी उत्साहित हैं। कपड़ा व्यवसायी अखिलेश अग्रहरी, कौस्तुभ चहाड़िया, राजेश अग्रवाल और सज्जन अग्रवाल ने बताया कि त्योहार को देखते हुए साड़ियों समेत अन्य कपड़ों की कई नई रेंज मंगाई गई हैं। लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है। इनमें साड़ियों की मांग अधिक है।

वहीं, बिजली के सामान के विक्रेता मनोज चौरसिया, सचिन चौरसिया और राजेश तुलस्यान ने बताया कि धनतेरस और दिवाली को देखते हुए इस बार कई तरह की स्वदेशी झालर और आकर्षक लाइटें मंगाई गई हैं। ग्राहकों की मांग के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक सामान की बुकिंग भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed