फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Dhanaha police recovered 284 liters of liquor

Kushinagar News: धनहा पुलिस ने बरामद की 284 लीटर शराब

Sun, 30 Nov 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 30 Nov 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Dhanaha police recovered 284 liters of liquor
मंसाछापर। यूपी बार्डर से सटे बिहार के धनहा थाना पुलिस ने शनिवार को अवैध शराब की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 284 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। यह शराब एक कार में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही थी। हैरानी की बात यह है कि तस्करों की यह खेप पडरौना कोतवाली क्षेत्र से गुजरकर धनहा तक पहुंच गई, जबकि मार्ग पर कई स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाई गई है।
विज्ञापन

गौतम बुद्ध पुलिस चौकी के पास वाहन जांच के दौरान कार से 284 लीटर शराब बराम्द की गई। मौके से दो तस्करों को दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में अतुल कुमार औरैया जिले के थाना विमुना क्षेत्र के पुरवा पट्टी का निवासी है। वहीं दूसरा अभियुक्त बमबम चौधरी निवासी सहरसा थाना तुलसाहजी गांव का निवासी है।
विज्ञापन

दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि कार में एक तहखाना बनाया गया था, जिसमें शराब को विशेष तौर पर छिपाया गया था। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ कर कई अहम सुराग हासिल किए हैं। इन सुरागों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed