फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Devotees leave for Ayodhya with chants of Jai Shri Ram

Kushinagar News: जयश्रीराम के जयघोष के साथ श्रद्धालु अयोध्या रवाना

Sat, 24 Feb 2024 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 24 Feb 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Devotees leave for Ayodhya with chants of Jai Shri Ram
पडरौना। शुक्रवार को जिले के सैकड़ों श्रद्धालु अयोध्या के लिए रवाना हो गए। ये लोग वहां भगवान श्रीराम के गर्भगृह का दर्शन करेंगे। सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि भगवान श्रीराम सनातन धर्म के स्तंभ हैं। उनके दर्शन करने मात्र से जीवन धन्य हो जाता है। अयोध्या श्रीराम का जन्म भूमि है।
विज्ञापन

तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा की सेवरही मंडल की ओर से कार्यकर्ताओं को अयोध्या में श्रीराम लला के दर्शन व पूजन के लिए व्यवस्था की गई है। यहां से रमेश ब्याहुत की अगुवाई में शुक्रवार को छह बसों से सैकड़ों कार्यकर्ता जय श्रीराम के जयघोष के साथ अयोध्या के लिए रवाना हुए। सेवरही चेयरमैन प्रतिनिधि त्रिभुवन जायसवाल ने पार्टी झंडा दिखाकर अयोध्या के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद उनके दर्शन व पूजन के लिए देश के कोने कोने से श्रद्धालु जा रहे है। इस दौरान ऋषिकेश वर्मा, अजय गुप्ता, शुकदेव रौनियार, आदित्य वर्मा, कृष्णा जायसवाल, अभिषेक शुक्ल, हिमांशु वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed