{"_id":"661f15f627fb1d1a0b0a70a4","slug":"devotees-kept-dancing-to-the-goddess-songs-in-bhagwati-jagran-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-115555-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: भगवती जागरण में देवी गीतों पर झूमते रहे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: भगवती जागरण में देवी गीतों पर झूमते रहे श्रद्धालु
Wed, 17 Apr 2024 05:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 17 Apr 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। चैत्र नवरात्र में शहर के दुर्गा मंदिर परिसर में सोमवार की देर शाम भगवती जागरण का आयोजन किया गया। इसमें भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
शुभारंभ वृहद पूजन अर्चन के बाद विधायक प्रतिनिधि संतोष जायसवाल व आयोजक मनोज मद्धेशिया, किशन जायसवाल ने भजन गायक अनीष सोनी को चुनरी भेंट कर की। भजन गायक राधे शर्मा ने गणेश वंदना से जागरण की शुरुआत की। इसके बाद भोजपुरी कलाकार धीरेंद्र धांसु उर्फ खेसारी लाल ने देवी गीत सुनाकर थिरकने पर विवश कर दिया। अंतरराष्ट्रीय गायक अनीष सोनी ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर पूरी रात बांधे रखा। भोर में करीब तीन बजे तारारानी की कथा और आरती के बाद जागरण का समापन किया गया। इस दौरान शिवप्रताप वर्मा, अरूण कुमार, विकास साह, गोविंद पटेल, सुजीत चौरसिया, निर्भय गुप्ता, घनश्याम मोदनवाल, भोली आदि मौजूद रहे।