फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Development works discussed in open meeting

Kushinagar News: खुली बैठक में हुई विकास कार्यों की चर्चा

Fri, 04 Oct 2024 04:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 04 Oct 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Development works discussed in open meeting
पकवा इनार। ग्राम पंचायत पिपराझाम में बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में खुली बैठक हुई। इसमें विकास कार्यों की चर्चा की गई।
विज्ञापन


पंचायत भवन पिपराझाम में ग्राम प्रधान दुर्गावती देवी की अध्यक्षता में हुई खुली बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना, श्रम बजट के निर्धारण, मनरेगा कार्य योजना आदि पर चर्चा हुई। इसके बाद नाली सफाई, विवादित चकरोड की पैमाइश, घाट पर महिलाओं के लिए स्नानागार निर्माण, कूड़ेदान प्रबंधन व सफाई कर्मियों की तैनात समेत विकास कार्यों की कार्ययोजना बनाई गई। ग्राम विकास अधिकारी डाॅ. सरिता गुप्ता ने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पंचायत भवन पहुंचकर पंजीकरण करा लें।

इस दौरान संजीव कुमार, रोजगार सेवक मनोज कुमार, पंचायत सहायक आभा सिंह, छोटेलाल सिंह, राम आशीष, परमहंस, मुमताज, अनीता, सरिता, कौशल्या, सोनमती, राजीव, बृजराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed