फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Deprived of Parental Love... Student Commits Suicide by Hanging

Kushinagar News: मां-बाप का नहीं मिला प्यार...फंदा लगाकर छात्रा ने की खुदकुशी

Sun, 26 Apr 2026 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 26 Apr 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Deprived of Parental Love... Student Commits Suicide by Hanging
मृतक सलोनी की फाइल फोटो।
रामकोला। थाना क्षेत्र के पथरदेवा गांव में शनिवार को 14 वर्षीय दसवीं की छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घर पर छात्रा अपनी सौतेली मां के साथ रहती थी। उसके पिता दुबई में रहते हैं। घटना के बाद से छात्रा के भाई और अपने बच्चों को लेकर सौतेली मां घर से लापता है। छात्रा के कमरे से सुसाइड नोट मिला है। उसमें लिखा है कि मां-बाप का प्यार नहीं मिलने से उसने खुदकुशी की है। वहीं, छात्रा के ननिहाल वालों ने सुसाइड नोट को संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग यानी गर्दन की हड्डी टूटने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


गांव के रोशन चौहान के 14 साल की पुत्री सलोनी तथा दस साल का पुत्र प्रिंस है। पहली पत्नी की मौत के बाद उसने बिलाई देवी से दूसरी शादी की है। इससे आठ वर्ष की एक पुत्री है। शुक्रवार की रात भोजन करने के बाद सलोनी सोने चली गई। शनिवार को सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को बिना दिए सौतेली मां घर में शव छोड़कर बच्चों को लेकर भाग गई।
विज्ञापन

इसकी जानकारी मिलने पर सलोनी के नाना नथुनी चौहान, नानी प्रभावती देवी निवासी जंगल गोसाई थाना बिशुनपुरा रामकोला थाने पहुंचे और घटना की सूचना दी। कहा कि सलोनी कोठरी में जमीन पर मरी अवस्था में पड़ी है। इस सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहां मिले सुसाइड नोट को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद सौतेली मां बच्चों को लेकर लापता हो गई। वहीं, छात्रा के ननिहाल से आए लोगों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष धनवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
अगर फंदा लगाई थी तो सौतेली मां बच्चों के साथ क्यों भागी
- रामकोला थाने पर पहुंचे विशुनपुरा थाना क्षेत्र के जंगल गोसाई से मृतका सलोनी की नानी प्रभावती देवी ने बताया कि जानकारी होने पर हम लोग घर पहुंचे तो वहां उसकी सौतेली मां सलोनी के भाई और अपनी लड़की को लेकर फरार हो गई थी। घर में मेरी नतिनी का शव पड़ा था। पुलिस पहुंच गई थी। अगर इसमें उसकी सौतेली मां का कोई हाथ नहीं है तो वह फरार क्यों हुई? सलोनी का लिखा सुसाइड नोट भी जांच का विषय है।

मृतक सलोनी की फाइल फोटो।

मृतक सलोनी की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed