फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Department claims on the basis of footprints - leopard gone to Maharajganj

Kushinagar News: पदचिह्न के आधार पर विभाग का दावा- महराजगंज गया तेंदुआ

Mon, 19 Jan 2026 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Department claims on the basis of footprints - leopard gone to Maharajganj
तेंदुआ के पदचिह्न का निरीक्षण करते वन विभाग के कर्मचारी।स्रोत-सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खड्डा। क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के सरेह में वन विभाग द्वारा लगाए गए जाल को फाड़कर भागे तेंदुए का तीसरे दिन भी कुछ सटीक पता नहीं चला। हालांकि थर्मल ड्रोन की मदद से की जा रही तलाश में सरेह में कुछ पदचिह्न मिले हैं, जिसके आधार पर विभाग का दावा है कि जाल फाड़कर भागने वाले दिन ही तेंदुआ महराजगंज जिले के निचलौल जंगल में चला गया। उधर, डीएफओ के नेतृत्व में टीम ने गांव और आसपास के खेतों में कांबिंग की। पर्याप्त संसाधन नहीं होने के कारण टीम ने गन्ने खेतों में जाने से परहेज किया। एहतियात के तौर पर गांव में टीम कैंप कर रही है। गांव वालों को सतर्क रहने के लिए मुनादी कराई गई।

मालूम हो कि सिसवा गोपाल गांव में वन विभाग के जाल में फंसा तेंदुआ जाल फाड़कर दो दिन पूर्व भाग गया था। इस दौरान दो लोग जख्मी हो गए। उसकी तलाश की गई पर कुछ पता नहीं चला। इसके बाद बलरामपुर जिले के सुहेलवा वन्य जीव प्रभाग से लाए गए थर्मल ड्रोन की मदद से प्रशिक्षकों ने रविवार को करीब चार घंटे सरेह में तेंदुए को ट्रेस करने का प्रयास किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। ड्रोन कैमरे में कुछ पदचिह्न दिखे, जांच में वह तेंदुए के ही निकले, जिसके आधार पर विभाग का दावा है कि जिस दिन जाल फाड़कर तेंदुआ भागा था, उसी रात को वह महराजगंज जिले के निचलौल जंगल में चला गया था। महराजगंज में शनिवार को एक तेंदुए ने युवती पर हमलाकर मार डाला था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed