फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Demonstration outside collectorate, memorandum addressed to CM handed over to DM

कलेक्ट्रेट के बाहर किया प्रदर्शन, सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा

Tue, 21 Dec 2021 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Demonstration outside collectorate, memorandum addressed to CM handed over to DM
कलेक्ट्रेट के बाहर किया प्रदर्शन, सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा
विज्ञापन

- ग्राम पंचायतों के सदस्यों को भी ग्राम प्रधानों के समान मानदेय और भत्ता देने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। ग्राम पंचायतों के निर्वाचित सदस्यों को भी ग्राम प्रधानों की भांति मानदेय और भत्ता देने की मांग लेकर मंगलवार को लोगों ने जनपद मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इनकी अगुवाई पूर्वांचल किसान यूनियन के अध्यक्ष पप्पू पांडेय कर रहे थे। इन लोगों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया।
निर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्य जनपद मुख्यालय पर एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। पप्पू पांडेय ने कहा कि निर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्यों को भी ग्राम प्रधानों की भांति सुविधाएं मिलनी चाहिए। कुछ माह पूर्व भी डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को इस सिलसिले में पत्र भेजा गया था, लेकिन अभी तक इस दिशा में कुछ नहीं हुआ। इससे सदस्यों में निराशा है। इन लोगों ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर इनकी मांगों पर विचार नहीं हुआ तो धरना प्रदर्शन करने के लिए विवश होंगे।
विज्ञापन

इस दौरान चंदन पांडेय, अरुण तिवारी, राधेश्याम कुशवाहा, सतीश गौड़, संजय, बलिराम, राजू, सुरेंद्र यादव, नेहरू यादव, कांति, महादेव, जिन्नू यादव, विजय बहादुर, रामा, व्यास, इस्लाम, कमलेश गुप्ता, रामदेव, जितेंद्र निषाद सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed