फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Demonstration done for payment of outstanding sugarcane price

Kushinagar News: बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के लिए किया प्रदर्शन

Tue, 19 Sep 2023 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 19 Sep 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Demonstration done for payment of outstanding sugarcane price
पडरौना। नगर के सुभाष चौक पर सोमवार को भारतीय उद्योग एकीकरण व्यापार मंडल की अगुवाई में व्यापारियों और किसानों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान करने समेत अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन

व्यापारी नेता मनोज मोदनवाल ने कहा कि कुशीनगर जिला गन्ना बहुमुल्य क्षेत्र है। जिले के किसान नगदी फसल के रूप में बड़े पैमाने पर गन्ना उगाते हैं। लेकिन, पडरौना के अलावा एक के बाद एक जिले में कई चीनी मिलें बंद हो गईं, जिससे गन्ना किसान गन्ने की फसल बिचौलियों के हाथों या क्रशर पर बेचने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने पडरौना, लक्ष्मीगंज, कठकुइया, कप्तानगंज, रामकोला खेतान समेत अन्य बंद चीनी मिलों पर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान करने, जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने आदि मांगों को पूरा करने की मांग की। इस दौरान दिलीप सिंह, सुदामा सिंह, प्रभुनाथ सिंह, सतनारायण, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed