फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Demonstration demanding construction of flyover

Kushinagar News: फ्लाईओवर बनवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Wed, 04 Oct 2023 12:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Demonstration demanding construction of flyover
फाजिलनगर। कस्बा स्थित बघौचघाट मोड़ पर फ्लाइओवर बनवाने की मांग को लेकर मंगलवार को लोगों ने प्रदर्शन किया। इसमें प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

पूर्व ग्राम प्रधान केदार सिंह की अगुवाई में मंगलवार को कस्बा के लोग बघौचघाट मोड़ पर इकट्ठा हुए। इसके बाद मांग के पक्ष में नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। लोगों ने कहा कि कस्बा क बघौचघाट मोड़ दुघर्टना बाहुल्य क्षेत्र है। बीते दस वर्ष में यहां सड़क दुघर्टना में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। पूर्व प्रधान ने कहा कि लोगों से जुड़े मुद्दे के प्रति शासन प्रशासन की उदासीनता लोगों के जीवन पर भारी पड़ रही है। क्षेत्र के कई युवा व नामचीन लोग यहां दुघर्टना में जान गंवा चुके हैं। धरने को नागेश्वर तिवारी, जुनाब अली, पुरुषोत्तम गुप्ता, लाल मोहम्मद, बलिराम प्रसाद, जितेंद्र यादव, राधाकृष्ण सिंह आदि ने संबोधित किया। इस दौरान संतोष प्रसाद, संजय सिंह, आनंद सिंह, अशोक सिंह, कैलाश चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed