फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Demonstration by keeping the dead body on the road...the family agreed to the assurance

Kushinagar News: सड़क पर शव रख प्रदर्शन...आश्वासन पर माने परिजन

Tue, 26 Nov 2024 07:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 26 Nov 2024 07:23 AM IST
विज्ञापन
Demonstration by keeping the dead body on the road...the family agreed to the assurance
गुरवलिया बाजार। चार दिनों से लापता युवक का तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गुरवलिया झरही नदी में शव मिला है। इसकी जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव गांव आया तो लोग आक्रोशित हो गए। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए गांव वालों के साथ कसया-सेवरही मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। शाम करीब सात बजे तक परिजनों सड़क को जाम रखा। इससे आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे एसएचओ संजय कुमार के समझाने के बाद भी जब परिजन नहीं माने तो उन्होंने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी। नायब तहसीलदार तमकुही लक्ष्मी वर्मा ने परिजनों को समझाकर करीब तीन घंटे बाद जाम समाप्त कराया। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थोड़ी देर बाद ही मौके पर एसडीएम पडरौना व्यास नारायण उमराव, सीओ कसया कुंदन सिंह व तहसीलदार चंदन शर्मा भी पहुंच गए। परिजनों ने आर्थिक सहायता व गुनाहगारों पर कार्रवाई की मांग की। नायब तहसीलदार के आश्वासन के बाद परिजनों व गांव वाले मान गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed