{"_id":"696945f983b1dca3c80a6e2b","slug":"demand-to-place-slabs-over-open-drains-protest-held-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-152818-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: खुली नाली पर स्लैब रखने की मांग, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: खुली नाली पर स्लैब रखने की मांग, प्रदर्शन
Fri, 16 Jan 2026 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 16 Jan 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के हरपुर गांव के लोगों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। लोगों ने गांव में बनी नालियों पर स्लैब रखवाने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि लक्ष्मिगंज-पकड़ियार मार्ग चौड़ीकरण के दौरान जलनिकासी के लिए पहले से बनी नाली को तोड़ दिया गया था। बाद में कार्य पूरा होने पर सड़क के दोनों ओर नई आरसीसी नालियां तो बना दी गईं, लेकिन घरों के सामने नालियों को खुला छोड़ दिया गया। इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
अंधेरा होने पर लोग नाली में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। मवेशियों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। नालियों में पानी भरे रहने से छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है। लोगों ने कहा कि इसकी शिकायत कई बार उच्चाधिकारियों के अलावा सीएम पोर्टल पर भी की गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
लोगों ने चेताया कि यदि शीघ्र ही खुली नालियों पर स्लैप नहीं रखा गया तो आगे बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान पवन गुप्ता गोरखपुरी, विजेंद्र कुमार, उपेंद्र, प्रेमचंद, चंद्रिका, रामलाल आदि मौजूद रहे।