{"_id":"6709b5f1118c312a5d06c704","slug":"demand-to-issue-scheduled-caste-certificate-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-124693-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग
Sat, 12 Oct 2024 05:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। तुरैहा समाज के लोगों ने शुक्रवार को कुशीनगर को मांग पत्र दिया। समाज के लोगों ने अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी कराने की मांग की।
तुरैहा समाज के ज़िलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार तुरैहा की अगुवाई में समाज के लोगों ने गढ़हिया पाठक गांव आए कुशीनगर विधायक पीएन पाठक से मुलाकात की। उन लोगों का कहना था कि उत्तर प्रदेश शासन की तरफ से तुरैहा समाज के लोगों को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करने का आदेश हुआ। उसके बाद कुछ लोगों को अनूसूचित जाति का प्रमाण पत्र निर्गत किया गया। लेकिन बीच -बीच तमाम तरह की आपत्तियां लगाकर रोक दिया गया। इससे उनके समाज के लोग कई सरकारी योजनाओं से वंचित हो जा रहे हैं। समाज के युवा शिक्षित होने के बाद भी रोजगार के लिए भटक रहे हैं। कुशीनगर विधायक ने उनकी मांगों को मुख्यमंत्री को अवगत कराने का आश्वासन दिया।
इस दौरान अश्वनी शाह, पिंटू शाह, रामबृक्ष गिरी, संजय यादव, बिट्टू शाह, काशी प्रसाद, रामेश्वर, सजन शाह, जियूत प्रसाद, मूलेश्वर, श्रीकिशुन प्रसाद, रामेश्वर, धीरेंद्र तुरैहा आदि मौजूद रहे।