{"_id":"60427a988ebc3ece7a782cb3","slug":"demand-to-include-petroleum-products-in-gst-kushinagar-news-gkp3872459100","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी में शामिल करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी में शामिल करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना (कुशीनगर)। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से शुक्रवार को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। इसमें पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी में शामिल करने की मांग की गई।
संगठन के प्रदेश मंत्री सचिन चौरसिया की अगुवाई में व्यापारी शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्र हुए। इसके बाद मांगों के पक्ष में नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे। व्यापारियों ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थ जीएसटी के दायरे में आने से पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के मूल्य में कमी आएगी। इन पदार्थों के मूल्य में कमी आने से माल भाड़ा, यात्री किराये में कमी होगी। इससे महंगाई की मार झेल रहे लोगों को राहत मिलेगी। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम एस राजलिंगम को सौंपा गया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रमोद जायसवाल, आशीष खेतान, अभय अग्रवाल, नितेश कुशवाहा, विवेक पांडेय, ऋषि प्रताप सोनी, अभिषेक वर्मा आदि मौजूद रहे।