फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Demand to create Purvanchal state

Kushinagar News: पूर्वांचल राज्य बनाने की मांग

Sat, 10 Feb 2024 03:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 10 Feb 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Demand to create Purvanchal state
गुरवलिया बाजार। प्रदेश के दूरस्थ पूर्वी छोर पर बसे पूर्वांचल के लोग उपेक्षा के कारण गरीबी व बेरोजगारी का अभिशाप झेलते हुए पलायन को मजबूर हैं। यह क्षेत्र कभी भी राजनैतिक केंद्र नहीं बन सका। हालांकि अलग पूर्वांचल राज्य बनाने की मांग समय-समय पर उठती रही है। लेकिन यह मांग कभी भी मजबूती और ईमानदारी से नहीं उठाई गई।
विज्ञापन

ये बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने कहीं। वे राजापाकड़ में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विगत तीन दशकों से विभिन्न राजनीतिक दलों ने इस मुद्दे को अपने राजनैतिक स्वार्थ के लिए इस्तेमाल किया। उनका स्वार्थ सिद्ध होने पर इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया। उन्होंने कहा कि कभी पूर्वांचल को चीनी का कटोरा कहा जाता था। यहां सबसे ज्यादा चीनी मिलें होती थीं। लेकिन कांग्रेस की सरकार जाने के बाद किसी भी सरकार ने कभी गंभीर प्रयास नहीं किया। इस क्षेत्र की बौद्धिक क्षमता का लोहा पूरी दुनिया मानती है, फिर भी यह क्षेत्र पिछड़ेपन का शिकार है। क्योंकि लोग लोग रोजगार और अच्छी शिक्षा के अभाव में पलायन कर जाते हैं। इस मुद्दे पर उन्होंने लोगों को जागरूक करने की बात करते हुए अलग पूर्वांचल राज्य बनाने की मांग को जनजन पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed