ग्राम प्रधान का वित्तीय अधिकार सीज करने की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना।नेबुआ नौरंगिया ब्लाक के ग्राम पंचायत मड़ार विंदवलिया के ग्राम पंचायत सदस्यों ने बुधवार को एडीएम को ज्ञापन सौंपकर ग्राम प्रधान का वित्तीय अधिकार सीज करने की मांग की। एडीएम ने सदस्यों की इस मांग पर जांच व कार्रवाई के लिए डीपीआरओ को निर्देशित किया।
इस गांव के ग्राम पंचायत सदस्य सुनीता, शीला, सुभाष, माला, राधिका, विनोद कुशवाहा, शैलेंद्र सिंह, केशवदेव, चंद्रेश यादव, बालेश्वर व लालमन के हस्ताक्षर युक्त इस ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि ग्राम प्रधान का कार्य उनके पति करते हैं और उन्होंने राज्य वित्त व 14वां वित्त के रुपये कार्य कराए बगैर ही निकाल कर खर्च कर दिया है। खड़ंजा कार्य में पुराने ईंटों का प्रयोग किया गया है। मनरेगा के कार्य में भी बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है। गांव के तमाम पात्र लोगों को राशनकार्ड नहीं दिए गए हैं। आंगनबाड़ी की जमीन पर कुछ लोगों का अवैध कब्जा हो गया है। इन सदस्यों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव कराने एवं त्रिस्तरीय कमेटी बनाकर आरोपों की जांच कराने की मांग की है। एडीएम कृष्णलाल तिवारी ने इन आरोपों की जांच व कार्रवाई के लिए डीपीआरओ को निर्देशित किया है।