{"_id":"676b59ca547aee7f6c06c144","slug":"demand-for-resignation-of-home-minister-protested-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-128916-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग, किया प्रदर्शन
Thu, 26 Dec 2024 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 26 Dec 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट पर मंगलवार को कांग्रेस, बसपा और एआईएमआईएम के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। गृह मंत्री अमित शाह की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर को लेकर दिए गए बयान से नाराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक-एक घंटे के अंतराल पर कलक्ट्रेट पहुंचकर इस्तीफे की मांग की।
बाद में तीनों दलों के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित मांगों का ज्ञापन एडीएम को सौंपा। वहीं, कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन को लेकर सुबह से ही जिला मुख्यालय के आसपास तीन थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही। दोपहर बाद ढाई बजे तक तीनों दलों का प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया।
बाबा साहेब के अपमान पर माफी मांगने को तैयार नहीं है भाजपा : कांग्रेस
मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषिकेश मिश्र की अगुवाई में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पर पहुंचे। गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग करते हुए कार्यकर्ता नारेबाजी कर डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने लगे। कार्यकर्ताओं के पहुंचने की जानकारी के बाद 12:10 बजे एडीएम वैभव मिश्र पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित मांगों का ज्ञापन एडीएम को सौंप गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहेब के अपमान पर भाजपा माफी मांगने के लिए भी तैयार नहीं है। भाजपा लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों का तिरस्कार करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती है।
विज्ञापन
संसद में गृह मंत्री की ओर से बाबा साहेब को लेकर दिया गया बयान निंदनीय है। ज्ञापन देने वालों में जफरुल्लाह, सैफ पठान, भानु प्रताप सिंह, अनुज मिश्रा, पलटन यादव आदि मौजूद रहे।

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खानपान स्टाल की जांच करते बम डिस्पोजल स्क्वैड