{"_id":"699a1b5088e0f7f1660f6b5a","slug":"demand-for-investigation-of-construction-material-used-in-the-bridge-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-155179-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पुल में प्रयुक्त निर्माण सामग्री की जांच करवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पुल में प्रयुक्त निर्माण सामग्री की जांच करवाने की मांग
Sun, 22 Feb 2026 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। क्षेत्र के मुड़ेरा लाला गांव के पास पुरानी पुलिया की जगह नए पुल के निर्माण में प्रयुक्त हो रहे सामग्री को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि मानक व गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है। वहीं, प्रयुक्त निर्माण सामग्री की जांच करवाने की मांग भी कर रहे हैं। पुल का निर्माण पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड कुशीनगर की ओर से कराया जा रहा है।
हाटा-पिपराइच मार्ग से मुड़ेरा लाला, बलुआ व घोड़ादेउर गांवों को जोड़ने के लिए संपर्क मार्ग पर मुड़ेरा लाला गांव के पास जल निकासी के लिए पुलिया बनाई गई थी, जिसे अब नए सिरे से पुलिया की जगह नए पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। ग्रामीण महेंद्र तिवारी, विनीत विश्वकर्मा, मनोज कुमार, राजीव का कहना है पुल निर्माण में मानक व गुणवत्ता का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने सीमेंट बालू की मात्रा को लेकर भी आपत्ति जताई है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी एक्सईएन निर्माण खंड राजेश निगम ने कहा कि विभाग की तरफ से निर्माण कार्य मानक व गुणवत्ता के साथ ही किया जाता है। इसकी जांच कराई जाएगी।